जन्म : 20 जुलाई 1953, बरेली (उत्तर प्रदेश)
शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी, इतिहास), बी.एड.
प्रकाशन : पत्रकारिता के अछूते प्रसंग (पत्रकारिता), कबीर की बेदाग चादर (आलेख), यायावरी के रंग (पर्यटन), शहर की पगडंडियाँ (शहर बरेली), कला का लोकतंत्र (कला), जीवन विमर्श, कविता के बहाने (समीक्षा), लघुकथा एक कोलाज, लिखि-लिखि भेजैं पाती (पत्र-संग्रह), तू हमको पुकारे हम नहीं (आलेख), संवादहीनता के युग में (साक्षात्कार), समय की शिला पर।
पं. राधेश्याम कथावाचक के साहित्यिक व सांस्कृतिक योगदान पर आधारित पुस्तकें : पं. राधेश्याम कथावाचक : सफ़र एक सदी का, राधेश्याम कथावाचक : रंगायन, भ्रमर पत्रिका का शताब्दी वर्ष, जीवन की नींव (कृष्णायन एवं अन्य आलेख), राधेश्याम रामायण : विविध आयाम, पं. राधेश्याम कथावाचक : फ़िल्मी सफ़र, पं. राधेश्याम कथावाचक : परिवर्तन नाटक के सामाजिक सरोकार, पं. राधेश्याम कथावाचक : श्रवण कुमार नाटक से फ़िल्म तक, सनातन के प्रहरी : पं. राधेश्याम कथावाचक, वन्स मोर वीर अभिमन्यु, पं. राधेश्याम कथावाचक : डायरी का व्याकरण, पं. राधेश्याम कथावाचक का ग़ज़ल संसार, पं. राधेश्याम कथावाचक : अपने समय का सच, राधेश्याम कथावाचक : लोकचेतना के सर्जक, रंग राधेश्याम, लोकपथ का सृजन (पं. राधेश्याम कथावाचक संबंधी हरिशंकर शर्मा की कृतियों पर केंद्रित : संपादन- डॉ. सत्यभामा), पं. राधेश्याम कथावाचक की शेष डायरी (संपादन)।
पं. राधेश्याम कथावाचक की मूल कृतियाँ (विस्तृत भूमिका सहित) : श्रवण कुमार, परिवर्तन, वीर अभिमन्यु, मशरिक़ी हूर (नाटक), कृष्णायन (प्रबंध काव्य), पं. राधेश्याम कथावाचक के एकांकी, रुक्मिणी-मंगल (नाटक), राधेश्याम रामायण : संस्करणों पर दृष्टि।
अन्य संपादित पुस्तकें : सनातन के प्रसिद्ध देव : श्री सत्यनारायण की कथा, कविराज का राज़ (वैद्य हट्टी सिंह लिखित ‘वैद्यामृतसार’ 1873 ई.)
ई-बुक्स : अमेज़न किंडल एवं गूगल प्ले पर उपलब्ध।
सम्मान : विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान।
विशेष : डॉ. नितिन सेठी द्वारा संपादित पुस्तक ‘हरिशंकर शर्मा : सृजन का आलोक पर्व’। ‘साहित्य तक’ द्वारा ‘पं. राधेश्याम कथावाचक : फ़िल्मी सफ़र’ वर्ष 2023 एवं ‘सनातन के प्रहरी : पं. राधेश्याम कथावाचक’ वर्ष 2024 की शीर्ष 10 पुस्तकों में शामिल।
सम्प्रति : केन्द्रीय विद्यालय में भाषा शिक्षक पद से सेवानिवृत्त।
