Prachand Praveer

Prachand Praveer

बिहार के मुंगेर जिले में जन्मे और पले-बढ़े। सन् २००५ में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से रासायनिक अभियांत्रिकी में ‘प्रौद्योगिकी स्नातक’।

प्रकाशित कृतियाँ : उपन्यासिका- अल्पाहारी गृहत्यागी : आई.आई.टी. से पहले (२०१०)। कथेतर गद्य- अभिनव सिनेमा (२०१६) व इसका अँग्रेज़ी अनुवाद- Cinema Through Rasa (२०२१), वर्णोच्चार विधान (२०२६), तीव्र मध्यम (२०२६)। कहानी संग्रह- जाना नहीं दिल से दूर (२०१६), उत्तरायण (२०१९), दक्षिणायन (२०१९), ऋतम्भरा : उपनिषद् आख्यायिका मञ्जरी (२०२६)। अँग्रेज़ी कहानी संग्रह- Bhootnath Meets Bhairavi(२०१७)। व्यंग्य संकलन- कोमल गान्धार (२०२६)। लघुकथा संग्रह- कल की बात- षड्ज (२०२१), ऋषभ (२०२१), गान्धार (२०२१), कोमल ऋषभ (२०२६), मध्यम (२०२६)। उपन्यास- मिटने का अधिकार (२०२४)।