आरव मिश्रा का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर ज़िले के ढकिया रघा गाँव में हुआ। उनका बचपन वहीं बीता। बाद में पारिवारिक कारणों से उनका परिवार शाहजहाँपुर शहर में आकर बस गया, जहाँ उनकी प्रारंभिक शिक्षा संपन्न हुई।
प्रारंभ से ही उनका रुझान प्रदर्शन कला (Performing Arts) की ओर रहा। उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय से एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स किया। इसके पश्चात वे अपने गृह राज्य लौटे और भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ से अभिनय का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया। आगे चलकर उन्होंने सत्यजीत रे फ़िल्म एवं टेलीविज़न संस्थान, कोलकाता से फ़िल्म से संबंधित अध्ययन किया।
सन् 2013 में वे मुंबई आ गए। इसके बाद से वे अभिनय और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
इस उपन्यास से पूर्व उनकी चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं— ‘कट्टाहा ब्राह्मण’, ‘मीनाक्षी’ (उपन्यास), ‘खोटा सिक्का’ (कहानी-संग्रह) एवं ‘रिमेम्बर, डोंट डू इट’ (नाटक)।
आरव ने एक फीचर फ़िल्म ‘कुर्ता’ भी लिखी है, जिसे देश-विदेश के कई फ़िल्म समारोहों में चयनित किया गया है।
