जन्मतिथि : 22 मार्च, 1961 लखनऊ (उ. प्र.)
शिक्षा : बी.कॉम.
लेखन विधा : कहानी, लघुकथा,कविता व ग़ज़ल
संप्रति : स्वतंत्र लेखन, गायन, वादन व संगीत निर्देशन
प्रकाशन : कहानी संग्रह— ‘ज़मीन आसमान’ अनुकृति प्रकाशन से प्रकाशित। साझा संकलन— ‘लघु प्रहार’ (पार्वती प्रकाशन, इंदौर), ‘मन न बाँचे कोय’ (कहानी संग्रह), ‘अकेले मेरा वजूद नहीं’ (ग़ज़ल) अनुकृति प्रकाशन, जयपुर। राजस्थान पत्रिका और अनुकृति पत्रिका में रचनाएँ प्रकाशित।
उपलब्धियाँ : वर्ष 2002 में संस्कृत भाषा में ऑल इंडिया रेडियो राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में मेरिट अवॉर्ड संगीत रूपक ‘वृक्षो रक्षति रक्षित:’ के संगीत निर्देशन हेतु। धारावाहिक ‘भोर’ (दूरदर्शन जयपुर) में संगीत निर्देशन हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार। ‘कॉल आपके पसंद आपकी’, ‘हैलो फ्रेंड्स’, ‘शो नंबर 1’, ‘राजस्थान के संत’ और ‘भोर’ (दूरदर्शन), ‘मेरी आवाज़ ही पहचान है’ और ‘एजी ओजी सुनो जी’ (ईटीवी), ‘तंबोला’ (भास्कर टीवी) के लिए शीर्षक संगीत रचना। टेलीि.फल्म ‘ताई’ (डीडी नेशनल), टेलीड्रामा ‘पंजा’ (डीडी जयपुर) और बाल ि.फल्म ‘धुनतारा’ में संगीत।
