जन्मतिथि : 19 सितम्बर 1989
जन्मस्थान : साँचोर (राजस्थान)
शिक्षा : एम.ए. एवं यू.जी.सी. नेट (हिन्दी), डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग
लेखन विधाएँ : ग़ज़ल, दोहा, गीत, कविता, समीक्षा एवं आलेख।
प्रकाशन : ग़ज़ल संग्रह ‘इक उम्र मुकम्मल’ (2013), ‘कुछ निशान काग़ज़ पर’ (2019), ‘जी भर बतियाने के बाद’ (2022) एवं ‘जैसे बहुत .करीब’ (2023) प्रकाशित। धर्मपत्नी अनामिका कनोजिया ‘प्रतीक्षा’ के साथ प्रेम कविता संग्रह ‘चाँद अब हरा हो गया है’ (2024) प्रकाशित।
ज्ञानप्रकाश विवेक (हिन्दी ग़ज़ल की नई चेतना), अनिरुद्ध सिन्हा (हिन्दी ग़ज़ल के युवा चेहरे), हरेराम समीप (हिन्दी ग़ज़लकार : एक अध्ययन (भाग-3), हिन्दी ग़ज़ल की पहचान एवं हिन्दी ग़ज़ल की परम्परा), डॉ. भावना (कसौटियों पर कृतियाँ, हिन्दी ग़ज़ल : दृष्टि एवं संकल्पनाएँ), सोनिया वर्मा (तीन सोपान), डॉ. नितिन सेठी एवं राकेश कुमार आदि द्वारा ग़ज़ल-लेखन पर आलोचनात्मक लेख। अनेक शोध आलेखों में शेर उद्धृत।
ग़ज़ल पंच शतक, ग़ज़ल त्रयोदश, यह समय कुछ खल रहा है, इक्कीसवीं सदी की ग़ज़लें, 21वीं सदी के 21वें साल की बेहतरीन ग़ज़लें, हिन्दी ग़ज़ल के इम्कान, 2020 की प्रतिनिधि ग़ज़लें, प्रतिरोध की ग़ज़लें, ग़ज़ल गाँव में, हिन्दी ग़ज़ल के साक्षी, हिन्दी ग़ज़ल कोश, ग़ज़ल शतक, दोहा शतक, ग़ज़ल के .फलक पर, नूर-ए-ग़ज़ल, दोहे के सौ रंग, ओ पिता, प्रेम तुम रहना, पश्चिमी राजस्थान की काव्यधारा आदि महत्वपूर्ण समवेत संकलनों में रचनाएँ प्रकाशित।
कविता कोश, अनहद कोलकाता, समकालीन परिदृश्य, अनुभूति, आँच, हस्ताक्षर, इरा आदि ऑनलाइन साहित्यिक उपक्रमों पर रचनाएँ प्रकाशित।
चाँद अब हरा हो गया है (प्रेम कविता संग्रह) तथा इक उम्र मुकम्मल (ग़ज़ल संग्रह) एंड्राइड एप के रूप में गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध।
संपादन :
- ‘इरा’ मासिक वेब पत्रिका का जनवरी 2024 से संपादन।
- ‘हस्ताक्षर’ वेब पत्रिका के मार्च 2015 से फरवरी 2021 तक 68 अंकों का संपादन।
- ‘साहित्य रागिनी’ वेब पत्रिका के 17 अंकों का संपादन।
- त्रैमासिक पत्रिका ‘शब्द-सरिता’ (अलीगढ़, उ.प्र.) के तीन अंकों का संपादन।
- ‘शैलसूत्र’ त्रैमासिक पत्रिका के ग़ज़ल विशेषांक का संपादन।
- ‘101 महिला ग़ज़लकार’, ‘समकालीन ग़ज़लकारों की बेहतरीन ग़ज़लें’, ‘ज़हीर .कुरैशी की उर्दू ग़ज़लें’, ‘मीठी-सी तल्ख़ियाँ’ (भाग-2 व 3), ‘.ख्वाबों के रंग’ आदि पुस्तकों का संपादन।
- ‘समकालीन हिंदुस्तानी ग़ज़ल’ एवं ‘दोहों का दीवान’ एंड्राइड एप का संपादन।
प्रसारण : दूरदर्शन राजस्थान तथा आकाशवाणी जोधपुर एवं बाड़मेर पर ग़ज़लों का प्रसारण।
