जन्म : 25 जुलाई 1986
ग्राम : भोपान की ढाणी, बसवा, दौसा (राजस्थान)
शिक्षा : विद्यालयी शिक्षा बसवा से, उच्च शिक्षा राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर (राज.) व महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर (राज.)।
शोध कार्य : एम.फिल. “जयपुर केन्द्रीय संग्रहालय में संग्रहित लघुचित्र एक समीक्षात्मक अध्ययन’। पीएच.डी. “राजस्थानी शैली के लघु चित्रों में नवरस: एक सौन्दर्यात्मक अध्ययन’
फैलोशिप व सम्मान : जूनियर रिसर्च फैलोशिप, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली। राजीव गांधी राष्ट्रीय फैलोशिप, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली। शिक्षक रत्न सम्मान-2022, हरियाणा कला परिषद व गुरु फाउंडेशन हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में। रविन्द्र नाथ टैगौर कला सम्मान, 2023 धारा अजंता एलोरा कला दीर्घा, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर (राज.) में बोर्ड ऑफ स्टेंडीज (ललित कला संकाय) में डीन व चित्रकला- बोर्ड ऑफ स्टेंडीज का प्रभार व विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कर्तव्य निर्वहन।
पुस्तकें : 1. अल्बर्ट हॉल संग्रहालय (लघु चित्र दीर्घा) 2. विश्व कला ज्ञान कोश (सहभागिता) 3. विचारों की दुनिया (सहभागिता) 4. ललित कला का वासंती सौंदर्य (सहभागिता) 5. गीता में प्रतिपादित कर्मयोग (सहभागिता) 6. थिंकिंग म्यूजियम स्पेस दी साउथ एशियन टर्न (सहभागिता) ।
पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन : राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली, शोधकोश- यू जी सी केयर, अपनी माटी-यू जी सी केयर, अतिशय कलित-यू जी सी केयर, इंडियन स्ट्रीम रिसर्च जर्नल, दी जर्नल ऑफ ओरियंटल रिसर्च ऑफ मद्रास, रिव्यु ऑफ रिसर्च, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिसर्च एंड एनालिटिकल रिव्यु, दाक्षायनि से दक्षिणमूर्ति प्रिया इत्यादि एवं अन्य महत्त्वपूर्ण यू.जी.सी. केअर व पूर्व समीक्षित जर्नल में ललित कला, सौन्दर्य शास्त्र विषयक मौलिक शोध पत्र प्रकाशित व अन्य महत्त्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं मधुमती- राजस्थान साहित्य अकादमी-उदयपुर, साहित्यनामा-महाराष्ट्र, वीथिका, राजस्थान पत्रिका- जयपुर, दैनिक टेल स्टार- कोटा, द ओपीनियन- कोटा, नई हवाएं- जयपुर, सुबह सवेरे- भोपाल, दैनिक प्रभात- लखनऊ, द अंगद- बूंदी, ग्राम टुडे-देहरादून इत्यादि में सृजनात्मक, समीक्षात्मक रचनाएँ-आलेख प्रकाशित।
सम्प्रति : सहायक आचार्य-चित्रकला, राजकीय कला महाविद्यालय, कोटा-324001 (राजस्थान)
