Shatrughan

Shatrughan

शत्रुघ्न फ़िल्म एवं रंगमंच अभिनेता तथा पटकथा लेखक।

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में नेपाल सीमा से सटे छोटे-से गाँव नगरदेही में जन्म। प्रारंभिक शिक्षा गाँव में ही पूरी करने के बाद नागपुर विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।

कॉलेज के दिनों में ही साहित्य और रंगमंच के प्रति गहरी रुचि जागी, जिसने उन्हें इस दिशा में सक्रिय किया। स्नातक के बाद दिल्ली में रहकर रंगकर्म की विधिवत ट्रेनिंग ली और विभिन्न निर्देशकों के साथ मंच पर कार्य किया। तत्पश्चात हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के थिएटर आर्ट्स विभाग से परफॉर्मिंग आर्ट्स में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।

‘रास्तों में मिलती हैं परछाइयाँ’ इनका चर्चित उपन्यास है।