Suman Kumavat

Suman Kumavat

जन्म : 6 मार्च, किशनगढ़, अजमेर (राजस्थान)

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी साहित्य)

प्रकाशन : कविता संग्रह ‘पंखुरी पंखुरी मन’ प्रकाशित। साझा कहानी संकलन ‘क कहानी का’ में कहानी शामिल। दैनिक भास्कर, नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका आदि प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कहानियाँ व कविताएँ प्रकाशित। मन्वन्तर, सोच विचार, मरू नवकिरण, अभिदेशक, उदंती, सुरभि समय अनंत आदि साहित्यिक पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। ‘प्रतिलिपि’ और ‘मातृभारती’ जैसे ऑनलाइन साहित्यिक मंचों पर भी कहानियाँ और कविताएँ उपलब्ध।

पुरस्कार : राष्ट्रीय राजभाषा हिन्दी सम्मान प्रतियोगिता-2024 में पुरस्कृत।

साहित्यिक गतिविधियाँ : विगत 10 वर्षों से लिट्रेचर क्लब, देवास के साथ सक्रिय जुड़ाव, जो रचनाकारों को नई दिशा प्रदान करता है। म.प्र. हिन्दी साहित्य सम्मलेन, भोपाल के ‘नीलम जयंती शब्द उत्सव-2024’ में रचना पाठ। ‘क’ कहानी का, आयोजनों में प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साथ देवास, मांडू, चंदेरी, जयपुर आदि स्थानों पर सक्रिय सहभागिता। कलमकार मंच, जयपुर की साहित्य यात्रा में राजस्थान दिवस पर ‘वर्ल्ड पोएट्री मूवमेंट’ के अंतर्गत ‘साहित्य कुंभ’ में रचना पाठ। म.प्र. हिन्दी साहित्य सम्मलेन, भोपाल की देवास इकाई की सक्रिय सदस्य। जनवादी लेखक संघ के आयोजनों में रचना-पाठ।