जन्म : सिरसा (हरियाणा) ज़िले के गाँव बिज्जुवाली में।
प्रकाशन :
कविता-संग्रह— कोई अच्छी ख़बर लिखना, कुंभ में छूटी औरतें, इसी आकाश में, जहाँ कोई सरहद न हो, इन्तज़ार की उम्र, चयनित कविताएँ
कहानी-संग्रह— हमकूं मिल्या जियावनहारा, बाँसुरी तथा अन्य कहानियाँ
लघुकथा-संग्रह— बीसवाँ कोड़ा, सबसे ऊँची ज़मीन। लघुकथा-संग्रह ‘बीसवाँ कोड़ा’ का योगराज प्रभाकर द्वारा पंजाबी में अनुवाद, काव्य संग्रह ‘कुंभ में छूटी औरतें’ का मक्खन लाल एवं सुरजीत सिरड़ी द्वारा पंजाबी में अनुवाद।
सारिका, हंस, कथादेश, वागर्थ, पल प्रतिपल, उद्भावना, विभोम स्वर, समकाल, शुक्रवार, कथाक्रम, रेतपथ, देस हरियाणा, अनुस्वार, उदंती, हिंदी चेतना, लोक हस्ताक्षर, अक्सर, जतन, कथासमय, जनसत्ता, दैनिक भास्कर, दैनिक ट्रिब्यून, हरिगंधा, लघुकथा कलश, संरचना, लघुकथा डॉट कॉम आदि में रचनाएँ प्रकाशित।
कुछ संग्रहों में रचनाएँ शामिल।
