Martin John

Martin John

जन्म : 29 अक्टूबर 1954, भोजूडीह, जिला-बोकारो, झारखण्ड।

शिक्षा : बी.ए.

पुस्तकें : सब ख़ैरियत है, .फेसबुक लाइव और ज़िंदगी का दी एंड, (लघुकथा संग्रह), ग्राउंड ज़ीरो से लाइव (कविता-संग्रह), राजधानी कब आएगी (कहानी संग्रह) प्रकाशित।

प्रकाशन-प्रसारण : सारिका, हंस, कथाक्रम, नया ज्ञानोदय, वागर्थ, कथादेश, दोआबा, साहित्य अमृत, कथाबिम्ब, जागरण, हिंदुस्तान, प्रभात ख़बर, वेब मैगजीनों, ब्लॉग एवं .फेसबुक समूहों में रचनाएँ प्रकाशित एवं आकाशवाणी से प्रसारित।

पुरस्कार एवं सम्मान : सारिका लघुकथा प्रतियोगिता, कथादेश लघुकथा प्रतियोगिता, राजेंद्र यादव हंस लघुकथा सम्मान, सोच विचार ग्राम्य कथा प्रतियोगिता, प्रेरणा-अंशु लघुकथा प्रतियोगिता, रचनाकार ऑर्ग लघुकथा प्रतियोगिता, हिन्दी प्रचारिणी सभा कनाडा लघुकथा प्रतियोगिता में पुरस्कृत। लघुकथा संग्रह ‘सब ख़ैरियत है’ के लिए स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान (राँची)।

अन्य : विभिन्न पुस्तकों और पत्रिकाओं के आवरणों का सृजन।

संप्रति : सेवानिवृत्त रेलकर्मी, स्वतंत्र लेखन।