जन्म स्थान : काकौत (जिला कैथल, हरियाणा)। शिक्षा : स्नातक। कृषि कार्य और स्वतंत्र लेखन में सक्रिय हैं। उनकी रुचि ग़ज़ल, दोहा, कविता, माहिया और हाइकु लेखन में है। उनकी प्रकाशित पुस्तकों में ‘बेटियाँ हैं अनमोल’, ‘बिटिया के बस्ते में’, ‘बेटी करे पुकार’ (कविता-संग्रह), ‘आँख-मिचौली’ (हरियाणा का प्रथम बाल हाइकु संग्रह), कच्ची-धूप (देश का प्रथम बाल तांका संग्रह, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज), ‘इसी समय में’ (कविता-संग्रह), ‘मच्छर की शादी’ (बाल कविता-संग्रह), ‘उजाले की तलाश’, ‘ख़ामोशी के रंग’ और ‘रेत पर रेखाएँ’ (कविता-संग्रह) शामिल हैं। उन्हें हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा लेखक पुरस्कार (एक लाख रुपये और आजीवन मुफ्त बस पास) सहित साहित्य सभा कैथल व अन्य संस्थाओं से सम्मान प्राप्त हैं। हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय द्वारा सम्मानित। उनकी रचनाएँ आकाशवाणी, टीवी चैनलों और समाचार-पत्रों में प्रकाशित हैं।
