Shivangi Singh Sikarwar

Shivangi Singh Sikarwar

शिवांगी सिंह सिकरवार हिंदी साहित्य की प्रख्यात युवा कवयित्री, लेखिका और प्रेरक वक्ता हैं, जिन्हें राष्ट्रीय कवयित्री का सम्मान प्राप्त है। अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों की जानी-मानी हस्ती। उनकी कविताएँ, लेख और साक्षात्कार प्रमुख पत्रिकाओं, समाचार-पत्रों, दूरदर्शन और यूट्यूब चैनलों पर प्रकाशित-प्रसारित हो चुके हैं। ‘ज़ी न्यूज़’ के ‘कवि युद्ध’ कार्यक्रम का हिस्सा रह चुकी हैं। साहित्य में विभिन्न सम्मानों से सुशोभित शिवांगी प्रेरक और आध्यात्मिक वक्ता भी हैं। उनके यूट्यूब वीडियो लाखों को प्रेरित करते हैं।

वे एक समर्पित चाइल्ड काउंसलर हैं, खासकर कोटा में बच्चों को अवसाद से उबारने का उनका कार्य सराहनीय है। राजस्थान से गहरा नाता रखने वाली शिवांगी का का जन्म राजस्थान के ब्रज क्षेत्र सरमथुरा, जिला – धौलपुर में हुआ और परवरिश हाड़ौती क्षेत्र कोटा और बारां में हुई। सामाजिक कार्यों और राजनीति में सक्रिय। बारां उनका राजनीतिक क्षेत्र है, और राजस्थान की राजनीति में वे चर्चित हैं।
शिवांगी बी.टेक. (इले्ट्रिरकल इंजीनियरिंग) और सोशल वर्क में स्नातकोत्तर हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें विशिष्ट बनाती है।