जन्म तिथि : 20 दिसम्बर 1964
माता-पिता : श्रीमती परमेश्वरी देवी एवं स्व. सुभाषचंद्र पूनियाँ
शिक्षा : बी.एससी. (जीवविज्ञान), एलएलबी (राज. विवि.), एम.एससी., पीएच.डी. (भूगोल), राज. विवि. डिप्लोमा (अपराध शास्त्र, श्रम विधि, भारतीय संस्कृति)
गांव : बेवड़ (राजगढ़), चूरू
छात्र राजनीति :
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में इकाई अध्यक्ष, जयपुर महानगर मंत्री, प्रदेश सहमंत्री तथा मंत्री का दायित्व
- राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ महासचिव (1989)
युवा राजनीति :
- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री (1992-98)
- भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष (1998-1999)
- भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (2000-04) तथा पंजाब प्रभारी
महत्वपूर्ण दायित्व :
- प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा, राजस्थान (2019 से 2023)
- प्रदेश महामंत्री, भाजपा, राजस्थान (2004 से 2014)
- प्रदेश समन्वयक, विधानसभा चुनाव, हरियाणा (2019)
- प्रदेश प्रभारी, लोकसभा चुनाव, हरियाणा (2024)
- प्रदेश संयोजक, लालकृष्ण आडवाणी जी की ‘जन चेतना यात्रा’ (राजस्थान 2011)
- वसुन्धरा राजे की ‘सुराज संकल्प यात्रा’ के संचालन में योगदान (2013)
- सदस्यता अभियान संयोजक, भाजपा, राजस्थान (2019)
- चुनाव प्रचार व चुनाव प्रबंधन, उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक विधानसभा चुनाव (2022, 2023)
प्रमुख छात्र तथा युवा राजनीतिक आन्दोलन :
- राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव आन्दोलन (1988-89)
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शैक्षिक सुधार आन्दोलन (1988)
- आरएसएस संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जन्म शताब्दी पर राजस्थान विश्वविद्यालय में ‘डॉ. हेडगेवार ओलंपिक्स’ का आयोजन (1988)
- बोफोर्स भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन और गिरफ्तारी (1989)
- लाल चौक पर तिरंगा फहराने के आन्दोलन ‘कश्मीर सत्याग्रह’ के दौरान उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में आन्दोलन तथा गिरफ्तारी
- कोटा में ‘ऐतिहासिक युवा सम्मेलन’ (1992)
- 14 मार्च से 7 अप्रैल तक सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक तारागढ़ (अजमेर) से महाराजा सूरजमल की धरती (भरतपुर) तक ‘युवा जागरण पद यात्रा’ का ऐतिहासिक अभियान (1998)
चुनावी राजनीति :
- भाजपा प्रत्याशी, सादुलपुर (चूरू) विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव (2000)
- भाजपा प्रत्याशी, आमेर विधानसभा क्षेत्र (2013)
- विधायक, आमेर विधानसभा क्षेत्र (2018-23)
- भाजपा प्रत्याशी, आमेर विधानसभा क्षेत्र (2023)
- पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष, राजस्थान विधानसभा
- प्राक्कलन समिति के सदस्य, राजस्थान विधानसभा
वर्तमान में : प्रदेश प्रभारी, पंजाब भाजपा एवं राज्यसभा सदस्य
