Dr. Satish Poonia

Dr. Satish Poonia

जन्म तिथि : 20 दिसम्बर 1964

माता-पिता : श्रीमती परमेश्वरी देवी एवं स्व. सुभाषचंद्र पूनियाँ

शिक्षा : बी.एससी. (जीवविज्ञान), एलएलबी (राज. विवि.), एम.एससी., पीएच.डी. (भूगोल), राज. विवि. डिप्लोमा (अपराध शास्त्र, श्रम विधि, भारतीय संस्कृति)

गांव : बेवड़ (राजगढ़), चूरू

छात्र राजनीति :

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में इकाई अध्यक्ष, जयपुर महानगर मंत्री, प्रदेश सहमंत्री तथा मंत्री का दायित्व
  • राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ महासचिव (1989)

युवा राजनीति :

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री (1992-98)
  • भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष (1998-1999)
  • भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (2000-04) तथा पंजाब प्रभारी

महत्वपूर्ण दायित्व :

  • प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा, राजस्थान (2019 से 2023)
  • प्रदेश महामंत्री, भाजपा, राजस्थान (2004 से 2014)
  • प्रदेश समन्वयक, विधानसभा चुनाव, हरियाणा (2019)
  • प्रदेश प्रभारी, लोकसभा चुनाव, हरियाणा (2024)
  • प्रदेश संयोजक, लालकृष्ण आडवाणी जी की ‘जन चेतना यात्रा’ (राजस्थान 2011)
  • वसुन्धरा राजे की ‘सुराज संकल्प यात्रा’ के संचालन में योगदान (2013)
  • सदस्यता अभियान संयोजक, भाजपा, राजस्थान (2019)
  • चुनाव प्रचार व चुनाव प्रबंधन, उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक विधानसभा चुनाव (2022, 2023)

प्रमुख छात्र तथा युवा राजनीतिक आन्दोलन :

  • राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव आन्दोलन (1988-89)
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शैक्षिक सुधार आन्दोलन (1988)
  • आरएसएस संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जन्म शताब्दी पर राजस्थान विश्वविद्यालय में ‘डॉ. हेडगेवार ओलंपिक्स’ का आयोजन (1988)
  • बोफोर्स भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन और गिरफ्तारी (1989)
  • लाल चौक पर तिरंगा फहराने के आन्दोलन ‘कश्मीर सत्याग्रह’ के दौरान उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में आन्दोलन तथा गिरफ्तारी
  • कोटा में ‘ऐतिहासिक युवा सम्मेलन’ (1992)
  • 14 मार्च से 7 अप्रैल तक सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक तारागढ़ (अजमेर) से महाराजा सूरजमल की धरती (भरतपुर) तक ‘युवा जागरण पद यात्रा’ का ऐतिहासिक अभियान (1998)

चुनावी राजनीति :

  • भाजपा प्रत्याशी, सादुलपुर (चूरू) विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव (2000)
  • भाजपा प्रत्याशी, आमेर विधानसभा क्षेत्र (2013)
  • विधायक, आमेर विधानसभा क्षेत्र (2018-23)
  • भाजपा प्रत्याशी, आमेर विधानसभा क्षेत्र (2023)
  • पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष, राजस्थान विधानसभा
  • प्राक्कलन समिति के सदस्य, राजस्थान विधानसभा

वर्तमान में : प्रदेश प्रभारी, पंजाब भाजपा एवं राज्यसभा सदस्य