जन्म : 10 मार्च, 1983; इंदौर (म.प्र.)
शिक्षा : इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तथा अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर, अनुवाद में पी.जी. डिप्लोमा
प्रकाशन : विभिन्न प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में कविताओं का प्रकाशन। एक कविता संग्रह ‘समुद्र से लौटेंगे रेत के घर’ 2016 में अंतिका प्रकाशन से प्रकाशित। कुछ अंग्रेज़ी कविताओं का हिंदी में अनुवाद एवं सिनेमा पर लेखन।
पुरस्कार : म.प्र. हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा ‘पुनर्नवा’ पुरस्कार, दिनकर सोनवलकर की स्मृति में ‘दिनकर सृजन सम्मान’।
सम्प्रति : लगभग दस वर्षों तक इंजीनियरिंग कॉलेजों में अध्यापन के बाद पिछले कुछ वर्षों से फ्ऱीलांस अनुवाद तथा अन्य कार्य।
