डॉ. इति सामंत समकालीन ओड़िआ साहित्य की प्रख्यात लेखिका तथा ओडिशा की पहली एवं सर्वाधिक प्रसारित पारिवारिक मासिक पत्रिका ‘कादंबिनी’ व बाल-किशोर पत्रिका ‘कुनिकथा’ की संस्थापिका-संपादिका हैं। वे राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता भी हैं। उनकी संवेदनशील भाषा और सूक्ष्म भावनाएँ रचनाओं को जीवंत बनाती हैं। पारिवारिक-सामाजिक यथार्थ, जीवन की वास्तविकताएँ तथा महिलाओं के संघर्षों व आदर्शों का सजीव चित्रण उनकी हर कृति की विशेषता है।
