Manish Sharma

Manish Sharma

मनीष शर्मा का कार्यक्षेत्र बहुआयामी है, जिसमें साहित्यिक रचनात्मक सक्रियता, भाषा शिक्षण के साथ कम्युनिकेशन, सॉफ्ट स्किल्स, व्यक्तित्व विकास तो सम्मिलित हैं ही, साथ ही तनाव प्रबंधन व ध्यान कार्यशालाओं का संचालन भी है।

वर्तमान में आम जीवन में तनाव जैसी ज्वलंत समस्या के प्रबंधन हेतु देशभर में व्याख्यान मालाएँ आयोजित कर लाइफ स्किल्स, मेडिटेशन टेक्निक्स, साइकोथेरेपीज व अनेकों प्रयोगात्मक सुझावों द्वारा तनावरहित शांत एवं आनंदपूर्ण जीवन जीने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

मनीष शर्मा की Mindful Self Leadership व बच्चों का समग्र विकास सहित साहित्य, स्व-प्रबंधन और शिक्षा संबंधित 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।