माता : श्रीमती प्रभा रानी मेहरा
पिता : श्रीमान ओमप्रकाश मेहरा (सेवानिवृत्त प्राचार्य)
पति : श्रीमान तरुण कुमार मेहरा, वन सेवा अधिकारी
जन्म : 16 नवंबर 1976, जोधपुर (राजस्थान)
शिक्षा : बी.एससी. (1997) कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, जोधपुर। एम.ए. (1999) हिन्दी साहित्य, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर। बी.एड., जय नारायण व्यास विश्वविधालय, जोधपुर। स्नातकोत्तर (योग साइंस) वर्धमान ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा। कथक (भूषण, प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़), एम.ए . (योग एवं जीवन विज्ञान)।
पहली कविता 1998 में लिखी।
वर्ष 2023 में राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग के अंतर्गत पहला काव्य-संग्रह ‘पंचसोपान’ प्रकाशित। साझा कविता-संकलन ‘दिशाएँ ज़िंदगी की’ (2023) में सहभागिता।
विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आलेख, यात्रा-वृत्तांत एवं कहानियों का प्रकाशन। लेखन शैली गद्य, पद्य, कविता, गीत, कहानी, अनुच्छेद के रूप में रही है।
सम्मान : राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय, कोटा (राजस्थान) द्वारा ‘हिन्दी सेवा सम्मान-2023’। विकल्प जन सांस्कृतिक मंच द्वारा ‘विकल्प कथा सम्मान-2026’।
