Prakash Priyam

Prakash Priyam

प्रकाश प्रियम का जन्म 01 जुलाई को जयपुर जिले के लखेर गाँव में हुआ। संस्कृत और हिंदी में एम.ए. तथा बी.एड. की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात् उन्होंने संस्कृत विषय से सेट परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्तमान में राजस्थान शिक्षा विभाग में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं तथा साथ ही स्वतंत्र लेखन भी कर रहे हैं। पूर्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित केंद्रीय विद्यालय, नागरकोइल में वरिष्ठ अध्यापक (टी.जी.टी. संस्कृत) के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

उनकी पाँच कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं— ग़ज़ल संग्रह ‘.ख्वाबों में वो’ और ‘अपने ही साये से’, कविता संग्रह ‘दहलीज़ के भीतर’, संस्मरण संग्रह ‘अतीत का स.फरनामा’ एवं ‘अतीत के निर्झर’। इसके अतिरिक्त विभिन्न वैचारिक लेख, लघु कहानियाँ और रेखाचित्र भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं तथा रचनाएँ आकाशवाणी से प्रसारित हो चुकी हैं।