Rajaram Bhadu

Rajaram Bhadu

24 दिसम्बर 1959 को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर जिले के एक गाँव लुधावई में जन्म। अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर। भाषा-विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा। साहित्य लेखन के साथ शिक्षा और संस्कृति में अनुसंधान।

कविता के संदर्भ, शब्दों की दुनिया, सृजन-संदर्भ, कला-प्रसंग, कविता के आयाम, एक आलोचक के नोट्स (आलोचना); स्वयं के विरुद्ध, जीवन ही कुछ ऐसा है, चयनित कविताएँ (कविता-संकलन); धर्मसत्ता और प्रतिरोध की संस्कृति, संस्कृति के प्रश्न, सांस्कृतिक हिंसा के रूप, सांस्कृतिक बहुलवाद तथा बन्धुत्व और साहचर्य (संस्कृति) पुस्तकें प्रकाशित।

दिशाबोध (पाक्षिक), शिक्षा-विमर्श (मासिक) और मीमांसा (द्विमासिक) पत्रिका का संपादन।
सेन्टर फोर स्टडीज आफ डेवेलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस), रजा फाउन्डेशन और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर व संगीत नाटक अकादमी, नयी दिल्ली से फैलोशिप।

कला, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा संस्कृति-संवर्धन सम्मान। राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर से देवराज उपाध्याय आलोचना पुरस्कार एवं सृजन सेवा संस्थान, श्रीगंगानगर की ओर से आलोचना पुरस्कार। डूंडलोद विद्यापीठ, झुंझुनू द्वारा साहित्य मनीषी, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति डूंगरगढ और अंतरीप की ओर से साहित्य-सम्मान।

समानांतर संस्थान के निदेशक।