जन्म : 1 मई 1960, जिला : अशोकनगर (मध्यप्रदेश)
शिक्षा : हिन्दी, इतिहास और अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर एवं विधि में स्नातक।
संगीत शिक्षा— इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) से गायन और भाव संगीत में सीनियर डिप्लोमा। प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से गायन और तबला में प्रभाकर।
पुस्तकें : वीणा की झंकार (गीतों का स्वरबद्ध संग्रह), तीन रंग लोक के (नाट्य संग्रह), जलियांवाला बाग़ (नाटक), चुनरिया रंग दो (कहानी-संग्रह), पाकिस्तान की चिट्ठी एवं अन्य नाटक (नाट्य रूपांतरण), अपराधी कौन? (नाट्य-संग्रह), कुछ तो बचा रहे (कविता-संग्रह)।
सम्मान : ‘तीन रंग लोक के’ नाट्य संग्रह के लिये साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा ‘हरिकृष्ण प्रेमी अलंकरण’। अन्य सम्मानों में— वसंत सम्मान, महादेवी वर्मा अलंकरण, स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान, सारस्वत सम्मान आदि।
जुड़ाव : 1990 से भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा और प्रगतिशील लेखक संघ में सक्रिय भागीदारी।
संप्रति : जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त।
