Satyanarayan

Satyanarayan

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी), पी-एच.डी., बी.जे.एम.सी.

प्रकाशित कृतियाँ :
कहानी : फटी जेब से एक दिन, रेत की कोख में, सितम्बर में रात।
डायरी : तारीख की खंजड़ी, दुख किस कांधे पर।
कथेतर : इस आदमी को पढ़ो, यहीं कहीं नींद थी, यायावर की डायरी, यह एक दुनिया, इस मिनखाजूण में सहित सात संग्रह।
कविता : अभी यह धरती, साठ पार, जैसे बचा है जीवन।
संस्मरण : यादों का घर।
संपादन : ‘रघुनंदन त्रिवेदी : सम्पूर्ण कहानियाँ’, ‘आहार घोंसला’ (कथाकार अशोक अग्रवाल की कहानियों का चयन)।
अन्य : ‘रेत पर लिखा रिपोर्ताज’ (डॉ. राजपाल सिंह शेखावत के संपादन में सत्यनारायण पर लिखे संस्मरण)। ‘इस पते पर कुछ चिट्ठियाँ’ (माधव राठौड़ के संपादन में सत्यनारायण को लिखे पाठकों, मित्रों के पत्र)।

पुरस्कार एवं सम्मान : कन्हैयालाल सहल पुरस्कार (राजस्थान साहित्य अकादमी), डॉ. घासीराम वर्मा सम्मान, आचार्य निरंजन नाथ सम्मान एवं के.के. बिड़ला फाउण्डेशन द्वारा बिहारी पुरस्कार।
प्रतिष्ठित कथा मासिक ‘कथादेश’ में बरसों से ‘यायावर की डायरी’ शीर्षक से स्तम्भ लेखन।

सम्प्रति : जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रोफ़ेसर पद से सेवानिवृत्ति के बाद यायावरी।