Saurabh Kumar Das

Saurabh Kumar Das

सौरभ कुमार दास फ़िल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ऋळकक) से ग्रेजुएट हैं। वे उपन्यास इसलिए लिखते हैं, क्योंकि लेखन ही एकमात्र चीज़ है, जो वे कर सकते हैं। ऋळकक में शामिल होने से पहले, उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए स्वतंत्र लेखक और विज्ञापन कॉपीराइटर के रूप में काम किया। सौरभ उपन्यास लिखकर अपनी आत्मा को तृप्त करते हैं। एक उत्साही पाठक के रूप में, सौरभ ऐसी किताबें पढ़ना पसंद करते हैं, जो उन्हें झकझोर दें। वे 40-पेज सिद्धांत में विश्वास रखते हैं, जिसके अनुसार यदि कोई किताब 40 पेज तक उनका ध्यान नहीं खींचती, तो वे उसे आगे नहीं पढ़ते। उनके पसंदीदा लेखक हैं टैगोर, पाउलो कोएल्हो, शेक्सपियर, वर्ड्सवर्थ, खलील जिब्रान, सलमान रुश्दी, मुराकामी और रूमी, ज़रूरी नहीं कि इसी क्रम में। सौरभ की अन्य रुचियों में .फोटोग्राफी, सिनेमा, भोजन और संगीत शामिल हैं। यह सौरभ का पहला हिंदी उपन्यास है। सौरभ चे ग्वेरा और बुद्ध के कट्टर प्रशंसक हैं।