Shahanshah Alam

Shahanshah Alam

जन्म : 15 जुलाई, 1966, मुंगेर, बिहार

शिक्षा : एम. ए. (हिन्दी), विद्यावाचस्पति (मानद)

प्रकाशन : ‘गर दादी की कोई ख़बर आए’, ‘अभी शेष है पृथ्वी-राग’, ‘अच्छे दिनों में ऊँटनियों का कोरस’, ‘वितान’, ‘इस समय की पटकथा’, ‘थिरक रहा देह का पानी’, ‘आग मुझमें कहाँ नहीं पाई जाती’, ‘ख़ानाबदोशी’, ‘मेरी बांसुरी मेरी भाषा है’, ‘कल का मौसम बढि़या होगा’ और ‘बारिश बाजा बजाती है’ कविता-संग्रह छपे हैं। न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन की ख़ास प्रस्तुति ‘समकाल की आवाज़’ सीरिज़ में चयनित कविताओं का प्रकाशन। ‘कवि का आलोचक’, ‘कविता की प्रार्थनासभा’, ‘कविता का धागा’ तथा ‘शब्द के र.फूगर’ आलोचना की किताबें प्रकाशित। ‘आकाश की सीढ़ी है बारिश’ बारिश विषयक कविताओं का संपादन। ‘बारिश की भाषा’ साझा कविता-संकलन का अतिथि संपादन। ‘गर दादी की कोई ख़बर आए’ कविता-संग्रह बिहार सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा पुरस्कृत। ‘स्वर-एकादश’ कविता-संकलन में कविताएँ संकलित। ‘वितान’ (कविता-संग्रह) पर पंजाबी विश्वविद्यालय की छात्रा जसलीन कौर द्वारा शोध-कार्य। दूरदर्शन और आकाशवाणी से कविताओं का नियमित प्रसारण। हिन्दी की सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित। बातचीत, आलेख, अनुवाद, लघुकथा, चित्रांकन, समीक्षा भी प्रकाशित। पटना दूरदर्शन के लिए आलोचक खगेंद्र ठाकुर, उपन्यासकार अब्दुस्समद, कथाकार शौकत हयात, साहित्यकार उद्भ्रांत, कवि प्रभात सरसिज, कवि मुकेश प्रत्यूष, कवि विमलेश त्रिपाठी आदि से बातचीत। प्रजातंत्र टीवी के लिए कथाकार रणेंद्र, साहित्यकार श्रीराम तिवारी, साहित्यकार शिवनारायण, वरिष्ठ कवि प्रभाव सरसिज, कवि और समाजसेवी विनीत तिवारी, शायर नीलांशु रंजन, कवि राजकिशोर राजन आदि से बातचीत। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लेखिका और राज्यसभा सांसद महुआ माजी से, तो पटना पुस्तक मेला में कवि और विचारक बद्रीनारायण से बातचीत।
पुरस्कार / सम्मान : बिहार सरकार का राजभाषा विभाग, राष्ट्रभाषा परिषद पुरस्कार के अतिरिक्त ‘नई धारा रचना सम्मान’, ‘कवि कन्हैया स्मृति सम्मान’, ‘सव्यसाची सम्मान’, सहस्राब्दी हिन्दी सेवी सम्मान, ‘हिन्दी सेवी सम्मान’, ‘कोलकाता हिन्दी मेला सम्मान’, प्रेमनाथ खन्ना सम्मान सहित दर्जन भर से अधिक महत्वपूर्ण पुरस्कार / सम्मान मिले हैं।

संप्रति : बिहार विधान परिषद् के प्रकाशन विभाग में कार्यरत।