Shailendra Shant

Shailendra Shant

जन्म-तिथि : 05 अक्टूबर 1956
जन्म-स्थान : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का मनियर नामक कस्बा।

शिक्षा : हिन्दी में स्नातकोत्तर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, स्नातक बलिया के टीडी कालेज से और प्राथमिक से इंटर तक की पढ़ाई मनियर और धनबाद जिले के गोमो से।

किताबें : आठ कविता संग्रह— ‘जनपथ’, ‘मैं हूँ तुम्हारी कविता’, ‘अपने ही देश में’, ‘चकाचौंध का अंधेरा’, ‘भरोसे की बात और अन्य कविताएँ’, ‘सुने तो कोई’, ‘अच्छा नहीं लगता’, ‘जब एक ही घर में रहना है’ और ‘चयनित कविताएँ’। एक ग़ज़ल संग्रह— ‘कहने को नया जमाना है’। एक लघु उपन्यास— ‘आधी हक़ीक़त’। एक कहानी संग्रह— ‘सपने की बात और अन्य कहानियाँ’। डायरी— ‘तारीखें भी कहती हैं कहानियाँ’। संस्मरण— ‘यादों के स.फर में’।

पेशा : 1980 से पत्रकारिता। आख़िरी पड़ाव ‘जनसत्ता’। संपादक (कोलकाता क्षेत्र) से 11 मई 2016 को अवकाश प्राप्ति।
संप्रति : स्वतंत्र लेखन