Sudarshan Vyas

Sudarshan Vyas

सुदर्शन वीरेश्वर प्रसाद व्यास का जन्म 26 जनवरी 1993 को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भाऊँखेड़ी गाँव में हुआ। माता-पिता
श्री वीरेश्वर प्रसाद व्यास एवं श्रीमती सुधा व्यास के संस्कारों और लालन-पालन में बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता। दादाजी स्व. विष्णुप्रसाद व्यास के सानिध्य में धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों के अध्ययन से उनमें किताबों और लेखन के प्रति लगाव पैदाव हुआ।
प्राथमिक शिक्षा भाऊँखेड़ी, माध्यमिक शिक्षा आष्टा और बी.कॉम शहीद भगत सिंह महाविद्यालय, आष्टा से पूरी की। इसके बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से एम.ए. (ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म) की डिग्री हासिल की।
पत्रकारिता में न्यूज़ वर्ल्ड, IND24, सुबह सवेरे, अमर कीर्ति अख़बार और मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग में सेवाएँ दीं। मध्य प्रदेश दूरदर्शन के लिए स्वतंत्र लेखन। पत्रिकाओं में समीक्षाएँ, शोध आलेख और कविताएँ प्रकाशित। वर्तमान में माखनलाल विश्वविद्यालय में अतिथि व्याख्याता, भाजपा मध्य प्रदेश की सोशल मीडिया टीम में कंटेन्ट हेड, शोध अध्येता और विप्रवाणी शोध पत्रिका के संपादन मंडल के सदस्य हैं। सोशल मीडिया पर ‘व्यास उवाच’ के नाम से सक्रिय हैं।
प्रकाशित पुस्तकें : रिश्तों की बूँदें (काव्य, मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत पांडुलिपी), सुन रही हो न तुम (काव्य), सत्ता के दो दशक (यूपीए-एनडीए सरकारों का विश्लेषण)