लेखक ने 17 साल अ$खबारनवीसी की है। इस दरम्यान अमर उजाला, हिन्दुस्तान व आई-नेक्स्ट समाचार पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध, सेना, कृषि व पर्यावरण से जुड़ी ख़बरों के बीच आवाजाही रही। रिपोर्टिंग के अलावा डेस्क का जिम्मा भी संभाला। शोध में दिलचस्पी होने के कारण भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद की डॉक्टरल फैलोशिप पर रक्षा अध्ययन विषय में पीएचडी की। मूल निवास उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला है। स्कूल से उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई मेरठ से ही मुकम्मल है। किताबों की दुनिया में यह दूसरा कदम है। पहली किताब संस्मरण विधा में ‘हाउस हसबैंड ऑन ड्यूटी’ पुस्तकनामा से प्रकाशित है।
