पुस्तक समीक्षा एवं अपनी अप्रकाशित रचनाएँ भेजने के लिए ईमेल करें:
[veraprakashan@gmail.com]
भेजी गई रचनाओं पर यदि 30 दिनों के भीतर कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो रचनाकार अपनी रचना अन्यत्र भेजने के लिए स्वतंत्र हैं।
वेरा प्रकाशन के लिए रचना स्वीकृत होने के बाद उसके प्रकाशन में कुछ समय लग सकता है। इस अवधि में यदि स्वीकृत रचना अन्यत्र प्रकाशित हो जाती है, तो उसे प्रकाशित कर पाना हमारे लिए संभव नहीं होगा।समीक्षा केवल वेरा से प्रकाशित पुस्तकों की ही भेजें।
रचना भेजते समय रचनाकार यह सुनिश्चित करें कि वह रचना मौलिक और अप्रकाशित हो तथा उसके प्रकाशन के संबंध में किसी अन्य प्रकाशन संस्था से कोई पूर्व प्रतिबद्धता न हो।
रचनाएँ भेजते समय शुद्ध वर्तनी, उचित विराम-चिह्न, नुक्ते, चंद्रबिंदु और पूर्णविराम का ध्यान रखें। रचना को यथासंभव साफ-सुथरे रूप में भेजें।
कविता, कहानी, उपन्यास, निबंध, संस्मरण, रेखाचित्र तथा अन्य साहित्यिक विधाओं की रचनाएँ भेजी जा सकती हैं।
वेरा प्रकाशन को प्राप्त रचनाओं का चयन उनकी साहित्यिक गुणवत्ता, मौलिकता और प्रकाशन-उपयुक्तता के आधार पर किया जाएगा। रचना भेजना उसके प्रकाशन की स्वीकृति नहीं माना जाएगा।
चयनित रचनाओं के प्रकाशन, संपादन तथा अन्य संबंधित निर्णयों का अंतिम अधिकार वेरा प्रकाशन के पास सुरक्षित रहेगा। यहां चयनित रचनाओं को वेरा प्रकाशन की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। पुस्तक प्रकाशन संबंधी नियमावली अलग है जो कि हमारी बेवसाइट पर उपलब्ध है।
