
30 जून 1979 को राजस्थान के छोटे क़स्बे पिपलाई में जन्मे अशोक कुमार फुलवारिया अदबी नाम ए.एफ.’नज़र’ की प्रारम्भिक शिक्षा पैतृक गाँव में एवं अकादमिक शिक्षा ग्रामीण प्रतिभावान स्कॉलरशिप के तहत कोटा में हुई। कोटा विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में एम.ए. किया और नेट, सेट, बी.एड., बी.एस.टी.सी. की। अभी माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान के अन्तर्गत उप-प्राचार्य के पद पर सेवाएँ दे रहे हैं। अध्ययनकाल से ही साहित्य-साधना में रत। इनकी ग़ज़लें प्लेबैक सिंगर साधना सरगम और आज़म अली मुकर्रम के म्यूज़िक एल्बमों में शामिल।
ग़ज़ल संग्रह— ‘पहल’ (2012), ‘सहरा के फूल’ (2016), ‘लोबान’ (2018), आलोचनात्मक संपादन— ‘हिन्दी ग़ज़ल के इम्कान’ (2021) प्रकाशित।
निवास : गंगापुरसिंटी (राजस्थान)
