साहित्यिक पुस्तकों का नया घर

पुस्तक पांडुलिपि आमंत्रित है

Getting your Trinity Audio player ready…

अपनी रचना को पुस्तक का रूप दें

क्या आपके भीतर कोई कहानी है, कोई कविता है, कोई विचार है या जीवन के अनुभवों को शब्द देने की इच्छा है? यदि आप लिखते हैं और अपनी रचना को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करवाना चाहते हैं, तो वेरा प्रकाशन को अपनी पांडुलिपि भेज सकते हैं।

हमारा प्रयास है कि अच्छी, मौलिक और सार्थक रचनाएँ पाठकों तक पहुँचें और नए तथा स्थापित रचनाकारों को अपनी पुस्तक प्रकाशित करने का अवसर मिले। आप कविता-संग्रह, कहानी-संग्रह, उपन्यास, निबंध, संस्मरण, आलोचना, साहित्यिक लेखन या किसी अन्य विधा में लिखते हैं, तो अपनी रचना हमें भेज सकते हैं।

पांडुलिपि भेजने से पहले हमारी वेबसाइट पर दी गई प्रकाशन संबंधी दिशानिर्देश अवश्य पढ़ें। इन दिशानिर्देशों में पांडुलिपि भेजने की प्रक्रिया, आवश्यक सामग्री तथा प्रकाशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई हैं। दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही अपनी पांडुलिपि भेजें, ताकि आपकी रचना की समीक्षा और आगे की प्रक्रिया सुचारु रूप से हो सके।

अपनी पांडुलिपि के साथ रचनाकार का संक्षिप्त परिचय और पुस्तक का सारांश भी भेजें। रचना आपकी मौलिक कृति होनी चाहिए और उसके प्रकाशन के आवश्यक अधिकार आपके पास होने चाहिए।

यदि आपकी रचना हमारी प्रकाशन नीति और चयन के मानदंडों के अनुरूप पाई जाती है, तो आगे की प्रक्रिया के लिए आपसे संपर्क किया जाएगा। प्रत्येक पांडुलिपि का प्रकाशन सुनिश्चित होना आवश्यक नहीं है। पांडुलिपि का चयन उसकी साहित्यिक गुणवत्ता, विषयवस्तु और प्रकाशन की उपयुक्तता के आधार पर किया जाएगा।

आप लिखते रहें, हम आपकी रचना को पाठकों तक पहुँचाने की दिशा में एक कदम बढ़ाएँगे।



आपकी रचना, आपकी आवाज़, आपकी पुस्तक।

प्रकाशन संबंधी पूरी दिशानिर्देश हमारी वेबसाइट पर पढ़ें और अपनी पांडुलिपि भेजें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *